गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ओएनडीसी ने की ‘बिल्ड फॉर भारत’अभियान की घोषणा

नई दिल्ली : गूगल क्लाउड इंडिया, एंटलर इन इंडिया, पेटीएम, प्रोटीन और स्टार्टअप इंडिया के सहयोग से ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) ने ‘बिल्ड फॉर भारत’ पहल की घोषणा की है। इस पहल का उद्देश्य डिजिटल कॉमर्स में विविध चुनौतियों से निपटते हुए, इस क्षेत्र में व्यावहारिक समाधान विकसित करने के लिए औद्योगिक नवाचार को बढ़ावा देना है।

‘बिल्ड फॉर भारत’ का इरादा स्टार्टअप, कंपनियों और कॉलेजों से आने वाले 2 लाख से अधिक प्रतिभागियों की अपेक्षित भागीदारी के साथ भारत की तकनीकी और उद्यमशीलता क्षमता का लाभ उठाना है। भागीदारी और इकोसिस्टम-संचालित फ्रेमवर्क को प्राथमिकता देते हुए, यह पहल शीर्ष विशेषज्ञों, लीडर्स, वीसी और इनक्यूबेटर के साथ 50 से अधिक शहरों में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की गई है।
इस पहल को शुरू करने के लिए, 4 दिसंबर को एक कार्यक्रम किया गया, जिसमें प्रतिभागियों के समक्ष समस्या विवरणों का अनावरण किया गया और पंजीकरण का आमंत्रण दिया गया। रिटेल, मोबिलिटी, एफ एंड बी, वित्तीय सेवाओं और लॉजिस्टिक्स क्षेत्रों को कवर करते हुए, इस पहल को तीन अलग-अलग परिणाम देने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
‘नेक्स्टजेन वेंचर्स’ में श्रेणी 1 के विजेताओं को एंटलर इन इंडिया से विशेष अवसरों और उद्योग के दिग्गजों से मार्गदर्शन का लाभ मिलेगा। उन्हें 5 करोड़ रुपये तक का इक्विटी-मुक्त अनुदान पाने का मौका मिलेगा। जीतने वाली टीमों को एंटलर रेज़ीडेंसी में शामिल होने का अवसर भी मिलेगा, जिससे संभावित वीसी फंडिंग के रास्ते खुल जाएंगे। यह रेज़ीडेंसी कार्यक्रम न केवल पूंजी पेश करता है बल्कि नवसंस्थापकों के लिए एक मंच के रूप में भी कार्य करता है, जहां वे अपने विचारों को अनुमोदित करवा सकते हैं, अपनी टीम बना सकते हैं, और अपनी कंपनियों को लॉन्च कर सकते व उनका प्रसार कर सकते हैं।

इसके अलावा, गूगल इंडिया शॉर्टलिस्ट की गई टीमों को मूल्यवान तकनीकी मार्गदर्शन के साथ क्लाउड क्रेडिट प्रदान करेगा। श्रेणी 2 के पात्र विजेताओं को शॉर्टलिस्ट की गई टीमों और पात्र विजेता स्टार्टअप के लिए गूगल क्लाउड इंडिया से क्लाउड क्रेडिट मिलने की उम्मीद है। श्रेणी 3 के विजेताओं को गूगल क्लाउड इंडिया के योगदान से लाभ मिलता है, जिसमें शॉर्टलिस्ट की गई टीमों के लिए क्लाउड क्रेडिट और पात्र विजेता स्टार्टअप के लिए क्रेडिट भी शामिल है।
ओएनडीसी के प्रबंध निदेशक एवं और सीईओ टी कोशी ने कहा, “हम भारत के तेज़ी से बढ़ते डिजिटल कॉमर्स इकोसिस्टम के लिए अभिनव समाधान बनाने पर केंद्रित इस राष्ट्रव्यापी पहल को आयोजित करने को लेकर उत्साहित हैं। ‘बिल्ड फॉर भारत’ जैसी पहलें सार्थक प्रभाव डालने के लिए भारत के स्टार्टअप और छात्र समुदाय की प्रतिभा और क्षमता को सामने लाएंगी। अनुदान, निवेश और मान्यता के माध्यम से, हम सर्वोत्तम विचारों को स्थायी व्यवसायों में परिवर्तित करने की उम्मीद करते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *