गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ओएनडीसी 17 और 18 अक्‍टूबर को दिल्‍ली और चंडीगढ़ में प्रारंभिक सत्र की मेजबानी करेगा

नई दिल्ली : बेंगलुरु में बीटा टेस्टिंग के बाद, ओएनडीसी (ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स) एक आउटरीच प्रोग्राम की शुरूआत कर रहा है। इस प्रोग्राम के तहत देशभर में इवेंट्स का आयोजन किया जाएगा और विक्रेताओं और एमएसएमई को ओएनडीसी पर संवादपरक सत्रों के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
साथ ही उन्‍हें यह बताया जाएगा कि ओएनडीसी उनके बिजनेस को तेजी देने में कैसे मदद कर सकता है। आउटरीच प्रोग्राम का पहला इवेंट दिल्‍ली/एनसीआर में रेस्‍टोरेन्‍ट्स, फूड आंत्रप्रेन्‍योर्स और क्‍लाउड किचंस के लिये एक प्रारंभिक सत्र के माध्‍यम से शुरू किया जाएगा। यह सत्र एनआरएआई (नेशनल रेस्‍टोरेन्‍ट असोसिएशन ऑफ इंडिया) के साथ साझेदारी में नई दिल्‍ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में 17 अक्‍टूबर को होगा।
ओएनडीसी के मुख्‍य व्‍यवसाय अधिकारी शिरीष जोशी ने कहा, “सरकार द्वारा समर्थित एक पहल के रूप में हमारा पूरा ध्‍यान समान अवसर निर्मित करने पर है, खासकर एमएसएमई के लिये। हमारे मुक्‍त नेटवर्क के कारण हर आकार के व्‍यवसायों के पास अपने लक्षित लोगों द्वारा खोजे जाने का मौका है। हम ज्‍यादा से ज्‍यादा उद्यमियों, छोटे व्‍यवसायों, स्‍थानीय ब्राण्‍ड्स, आदि तक पहुँचना चाहते हैं।

एफ एण्‍ड बी कैटेगरी हमारे लिये बेहद महत्‍वपूर्ण है, क्‍योंकि वह लगभग रोजना उपभोक्‍ताओं तक पहुँचती है। यह प्रारंभिक सत्र ऐसे सभी इच्‍छुक पक्षों के लिये शुरूआत का एक अच्‍छा बिन्‍दु होगा, जो भविष्‍य में हमारे नेटवर्क से जुड़ना चाहते हैं।” इसके बाद 18 अक्‍टूबर को चंडीगढ़ में भी एक इवेंट आयोजित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *