अलवर : राजस्थान में अलवर के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मोलावास गांव में मूर्ति खंडित करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गत सात अक्तूबर को जरिये टेलीफोन सूचना मिली कि गांव मोलावास में शनि मन्दिर में दुर्गा माता की मूर्ति को रात्रि के समय खंडित कर दिया तथा मूति को खण्डित करने वाला गांव में चाकू लेकर घूम रहा है।
इस सूचना पर थाना की टीम को रवाना किया गया जहां पर ग्रामीणों ने बताया कि रात्रि के समय गांव के शनि मंदिर में माता की मूर्ति को खण्डित कर दिया। खण्डित करने वाला प्रदीप कुमार चाकु लेकर धूम रहा है जिस पर गांव में तलाश कर ग्रामीणों के सहयोग से प्रदीप कुमार जाति वाल्मिक 26 निवासी मोलावास थाना शाहजहापुर को डीटेन कर गिरफ्तार किया गया।
मूर्ति खंडित करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
