गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अवैध अफीम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़ : राजस्थान में चित्तौडगढ जिले के कपासन थाना क्षेत्र में पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर कार में 1.550 किलोग्राम अवैध अफीम परिवहन करते एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान बाबरिया खेडा थाना कपासन निवासी 21 वर्षीय रमेश चन्द्र उर्फ रामेश्वर जाट को गिरफ्तार किया हैं। उन्होंने बताया कि नाकाबंदी के दौरान सन्दिग्ध स्वीफ्ट कार आने पर उसे रोक तलाशी ली गई तो कार में एक प्लास्टिक की थैली में 1 किलो 550 ग्राम अवैध अफीम मिलने पर अफिम व स्वीफ्ट कार जब्त कर आरोपी रमेश चन्द्र उर्फ रामेश्वर जाट को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी रमेश चन्द्र ने पूछताछ में अफीम चितौडिया थाना राषमी निवासी भगवानलाल जाट से लाना बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *