अजमेर : राजस्थान में अजमेर जिला पुलिस स्पेशल टीम ने सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के संस्कृति स्कूल के पास एक कार में बैठे युवक को उतार कर पूछताछ और तलाशी में युवक के पास से एक अवैध देशी पिस्टल, धारदार छुर्री , तलवार बरामद की गयी जिसके विषय में वह कोई जवाब नहीं दे सका। पुलिस ने आरोपी अर्जुन गुर्जर (32) निवासी कायड़, थाना गेगल, अजमेर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है।
