गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अवैध हथियारों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

अजमेर : राजस्थान में अजमेर जिले की गांधीनगर थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने आज पत्रकारों को बताया कि गांधीनगर थानापुलिस के हत्थे चढ़ा चिताखेड़ा निवासी राजू के पास से पांच अवैध हथियार बरामद किए । इनमें 3 देशी कट्टे तथा 2 पिस्टल हैं । साथ ही पांच जिन्दा कारतूस भी बरामद किए हैं।
उन्होंने बताया कि आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाला जा रहा है ताकि पता चले कि वह किसके लिये काम कर रहा है तथा हथियार की सप्लाई कहा करने जा रहा था । उन्होंने इस बात पर चिन्ता जाहिर की कि इसका कोई क्रिमिनल रेकॉर्ड नहीं है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों अजमेर की रामगंज थानापुलिस न भी 10 अवैध हथियारों को बरामद किया था और उन आरोपियों का भी कोई क्रिमिनल रेकॉर्ड नहीं है । ये पुलिस के लिए चिन्ता का बड़ा कारण बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *