गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दूषित पानी से डेढ़ महीने की बच्ची की मौत

मेरठ के मंडी चमारन में गंदे पानी से अब तक 5 मौत, फिलहाल टैंकर से पानी की सप्लाई
मेरठ/सरधना :
मेरठ में सरधना इलाके के मंडी चमारान में डेढ़ महीने की बच्ची की जान चली गई है। कहा गया कि ये मौत दूषित पानी की वजह से हुई है। यहां वाटर पाइप लाइन में टूटफूट होने से गंदगी मिल रही है। अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। अब लोग कहने लगे हैं कि प्रशासन की अनदेखी से अभी कितने और लोग मरेंगे, कह नहीं सकते हैं।
बुधवार शाम वसीम सैफी की नन्हीं बच्ची आनिया की मेडिकल अस्पताल में मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची के शरीर में संक्रमण ज्यादा बढ़ गया इसके चलते मौत हुई है। यहां मरने वालों में 1 गर्भस्थ शिशु, 1 नवजात और 1 युवक, 1 महिला और 1 पुरुष शामिल है।
संक्रमण के कारण अब तक इनकी मौत
मंडी चमारान में दूषित पानी पीने के कारण इलाके के 250 से अधिक लोग बीमार हैं। 250 बीमारों की संख्या स्वास्थ्य विभाग के अनुसार है, हकीकत में बीमार इससे ज्यादा हैं। जिन्हें सामान्य संक्रमण कहकर विभाग ने छिपा लिया। इलाके में सबसे पहले निजी अस्पताल में एक गर्भवती महिला के गर्भस्थ शिशु की मौत हुई। महिला की दूषित पानी पीने से हालत बिगड़ी। इलाज के लिए निजी अस्पताल में आई। जहां महिला ने मृत शिशु को जन्म दिया। डॉक्टरों के अनुसार पेट में संक्रमण बढ़ने की वजह से बच्चा पेट में ही मर गया। दूसरे दिन 65 वर्षीय महिला रेखा और 21 साल के युवक सलमान की मौत हो गई। तीसरे दिन 55 साल के अनीस की मौत हो गई। चौथे दिन डेढ़ महीने की आनिया ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *