गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

किसान की हत्या एक गिरफ्तार

बड़वानी : मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र में अग्रिम राशि देकर मजदूरों को लेने आए महाराष्ट्र के किसान की हत्या के मामले में पुलिस ने आज एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) कुंदन सिंह मंडलोई ने बताया कि महाराष्ट्र के सोलापुर क्षेत्र के किसान प्रशांत भोसले की हत्या के मामले में बड़वानी जिले के वरला थाना क्षेत्र के मोहाला निवासी वाहन चालक सागर मोरे को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में मोहल्ला के पोपीराव तथा सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र के मुनिया फिलहाल फरार है।
उन्होंने बताया कि प्रशांत 30 अक्टूबर को गन्ने की कटाई के लिए अपने साथियों के साथ सेंधवा क्षेत्र में मजदूरों को अग्रिम राशि का भुगतान कर पिकअप वाहन से ले जा रहा था। इसी दौरान सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र के मोरदड़ क्षेत्र में आरोपियों ने उससे मारपीट की और वाहन से नीचे फेंक दिया। महाराष्ट्र के शिरपुर स्थित अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि मजदूर अग्रिम राशि लेने के बावजूद काम पर नहीं जाना चाह रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *