गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

धौलपुर में गांजा के साथ एक गिरफ्तार

भरतपुर : राजस्थान में धौलपुर के मनिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने करीब 44 किलोग्राम अवैध गांजा सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किये जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरडा ने बताया कि मुकबीर की सूचना पर थाना प्रभारी देवेश कुमार ने पुलिस टीम के साथ गांव गोकुल नगरी मजरा दुल्हारा में दबिश के दौरान 49 वर्षीय सुरेशचंद कुशवाह ने अपनी झोंपडी के पास चारागाह जमीन पर नीम व बबूल के पेडो की आड में अवैध रूप से गांजे की खेती करता मिला। पुलिस ने मौके से 44 किलो 160 ग्राम हरे छोटे-बडे 219 गांजे के पेड़ के साथ एक थैला से 630 ग्राम गांजा जब्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *