कोटा : राजस्थान में कोटा के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस अधीक्षक (शहर) डॉ. अमृता दुहन ने गुरुवार को यहां बताया कि दुपहिया वाहन से जा रहे युवक केशवपुरा निवासी मोहित अजमेरा (21) को पुलिस ने रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से नौ किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ जिसमें गांजे के पत्ते, डंठल आदि शामिल थे। पुलिस ने उसे मादक द्रव्य पदार्थ अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है और उससे मादक पदार्थ लाने के स्त्रोत के बारे में पूछताछ कर रही है।
