गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अवैध तमंचे व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

ऊधम सिंह नगर/नैनीताल : उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के कुंडा में पुलिस ने दो अवैध तमंचा और 19 कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊधम सिंह नगर के कुंडा में निर्वाचन आयोग की एफएसटी टीम और पुलिस की ओर से शुक्रवार रात को वाहनों की जांच के लिए अभियान चलाया जा रहा था।
इसी दौरान मंडी चौकी के पास जांच टीम ने एक स्विफ्ट डिजायर कार संख्या उप्र 25बीएच 2138 को रोका और उसकी जांच की तो चालक सीट के नीचे मेट के नीचे 315 और .22 बोर के दो तमंचे और 19 कारतूस बरामद किए गए। जांच टीम ने कार चालक कफील अहमद निवासी वार्ड नंबर 14, थाना ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद, उप्र को गिरफ्तार कर लिया और आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *