होशियारपुर : पंजाब में होशियारपुर पुलिस ने आज एक युवक को 32 बोर पिस्तौल एवं दस कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि सीआईए स्टाफ उप निरीक्षक नवजोत सिंह ने गुरजीत सैनी को बाघपुर में एक कोल्ड स्टोरेज के पास संदेह होने पर रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से पिस्तौल, मैग्जीन एवं दस कारतूस मिले। हरिआना पुलिस थाने में सैनी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पिस्तौल, कारतूसों के साथ एक गिरफ्तार
