गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बरनाला में चूरा पोस्त के साथ एक गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब के बरनाला में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ करते हुये 2100 किलोग्राम चूरा पोस्त के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोमवार को बताया कि गिरफ्तार तस्कर की पहचान हरियाणा के सिरसा निवासी विक्रम कुमार के तौर पर हुई है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में थाना धनौला में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गयी है। पुलिस विक्रम कुमार के संपर्कों का पता लगाने के लिये आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *