हिसार : हरियाणा में हिसार शहर के ऋषि नगर के पास स्थित सत्य नगर में सोमवार देर रात एक मकान में आग लगने से सिलिंडर फट गया जिसमें कृष्ण (03) मौत हो गई, वहीं बच्चे मां, जुड़वां बहन समेत तीन झुलस गए। घायलों को हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया हैै। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाडिय़ों ने आग पर काबू पाया। सिटी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने मंगलवार पत्रकारों को बताया कि हमारी टीम सूचना मिलने के कुछ देर बाद ही मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती किया गया है।
