गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सिलेण्ड़र फटने से एक की मौत, चार घायल

झुंझुनू : राजस्थान में झुंझुंनू जिले के सुलताना गांव में आज गैस सिलेण्ड़र फटने से एक साल की बच्ची की मौत हो गई। धमाका इतना तेज था कि मकान की छत गिर गई। छत के नीचे दबने से परिवार के चार अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए है। सभी घायलों को झुंझुंनू के राजकीय बीडीके अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के अनुसार कस्बे के वार्ड नं. 23 में सुबह साढ़े पांच बजे छत गिरने की सूचना मिली थी। जिसमें दबने से एक वर्षीय फातमा की मौत हो गई। बच्ची के पिता आरिफ (30), माता नसीम (28), बेटी स्नाह (5) और आलिया (3) घायल हुए है। सभी को झुंझुंनू के बीडीके अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना पर चिडावा एसडीएम भी मौके पर पहुंचे है।
घायल नसीम ने बताया कि वह सुबह बच्ची को दूध पिलाने की उठी थी। गैस पर दूध गर्म करते समय अचानक जोरदार धमाका हुआ। जिससे मकान की पट्टियां टूटकर नीचे गिर गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने दौड़कर मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। तुरन्त सभी घायलों को कस्बे के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां से हालात गंभीर होने पर सभी को झुंझुनू के बीडीके अस्पताल में रैफर कर दिया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने फातिमा को मृत घोषित कर दिया। बच्ची के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। जबकि स्नाह को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं तीन लोगों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *