गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

महाराष्ट्र में लिफ्ट गिरने से एक की मौत, एक घायल

कोल्हापुर : महाराष्ट्र में कोल्हापुर के संत गोरा कुंभार कॉलोनी इलाके में शुक्रवार को एक लिफ्ट केबल टूट जाने के कारण नीचे गिर गयी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि आज दोपहर दो लोग एक इमारत की चौथी मंजिल से भगवान गणेश की एक मूर्ति लिफ्ट से नीचे ला रहे थे, तभी अचानक उसकी केबल टूट गई और लिफ्ट नीचे आ गिरी।
इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये और बेहोश हो गये। उन्हें छत्रपति प्रमिला राजे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनमें से एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान जिले के करवीर तहसील के पसारदे गांव निवासी भगवान नामदेव कांबले (48) के रूप में की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *