गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गैस सिलेंडर फटने से 1 की मौत, तीन घायल

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में रविवार को एक घर में संदिग्ध हीटिंग गैस सिलेंडर विस्फोट में 70 वर्षीय एक महिला की मौत हो गयी और परिवार के तीन अन्य सदस्य घायल हो गये। अग्निशमन और आपातकालीन सेवा के अधिकारियों ने कहा कि विस्फोट दोपहर करीब दो बजे उमर कॉलोनी लाल बाजार के एक घर में हुआ जब परिवार के सभी चार सदस्य एक कमरे में थे।
उन्होंने बताया कि खदीजा नाम की 70 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि मरीम यूसुफ, माजिया यूसुफ और घर के मालिक मोहम्मद यूसुफ झुलस गए। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि घर में भी आग लग गयी और काफी नुकसान हुआ। उन्होंने बताया कि विस्फोट और उसके बाद आग लगने का कारण गैस सिलेंडर में रिसाव माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *