गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

महिलाओं के झगड़े में एक की मौत, दो गंभीर

सीतापुर : उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के महोली क्षेत्र में सोमवार को नाली से पानी निकासी को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक महिला की मृत्यु हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज दिन में ग्राम नियाजपुर में शाहजहां पत्नी बड़े का पड़ोसी से पानी के निकास को लेकर झंझट हुआ। इसमें कलीम इलियास तस्लीम आदि ने मारपीट की जिससे शाहजहां गंभीर रूप से घायल हो गई एवं साजिदा , आफरीन घायल हो गई। तीनों घायलों को महोली अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया जहां शाहजहां की मृत्यु हो गई। पुलिस परिजनों से तहरीर लेकर वैधानिक कार्रवाई कर रही है। एक पक्ष के लोग अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *