गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बिजली गिरने से एक की मौत, 10 घायल

अगरतला : त्रिपुरा के उनाकोटि जिले में कुमारघाट के राजकांधी गांव में बिजली गिरने से 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और 10 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि राजकांधी गांव में मंगलवार रात को आकाशीय बिजली गिरने से देबजॉय देबबर्मा नाम के एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि उनकी पुत्री और पुत्र सहित आठ लोग घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि घायलों को स्थानीय लोगों ने बचाया और पीड़ितों को फातिक्रॉय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इनमें से तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें जिला अस्पताल के लिए स्थानांतरित कर दिया गया है जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। गौरतलब है कि पूर्वी भारतीय राज्यों और बंगलादेश में लंबे समय तक सूखे के बाद मार्च और अप्रैल के महीनों के दौरान वर्षा, आंधी के साथ बिजली चमकना व गिरना आम घटना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *