गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मुंडका में निर्माणाधीन इमारत गिरी एक की मौत, 2 घायल

नई दिल्ली: दिल्ली के मुंडका इलाके में फिरनी रोड पर एक निर्माणाधीन इमारत की छत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि मुंडका क्षेत्र के फिरनी रोड पर एक निर्माणाधीन इमारत की छत गिरने के संबंध में शाम करीब 05:19 बजे फोन आया। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष (एसएचओ) के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला कि भवन लगभग 250-300 वर्ग गज में बनाया जा रहा है।
पुलिस ने कहा कि जमीन मुंडका गांव निवासी कपिल की है, जो अपने चचेरे भाई सुभाष के साथ मानस (24) नाम के एक मजदूर को उपचार के लिए पास के अस्पताल ले गया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस हादसे में गरीब शाह (54) और उनके पुत्र सचिन कुमार घायल हो गए हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। इन दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *