गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

लोडिग वाहन पलटने से एक की मौत, एक दर्जन घायल

मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के जौरा थाना क्षेत्र में एक लोडिग वाहन सड़क किनारे खड़ी मोटर साइकिल से टकराकर पलट गया, जिससे वाहन के क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई और उसमें सवार महिलाओं सहित एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि लोडिग वाहन में सवार लोग कल शाम कैलारस से नूराबाद में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। तभी कैलारस और जौरा के बीच वाहन का संतुलन बिगड़ गया और सड़क किनारे खड़ी एक मोटर साइकिल से टकराकर पलट गया, जिससे क्लीनर दिलीप की वाहन के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई और उसमें सवार महिलाओं सहित करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिये जौरा और मुरैना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *