गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आंध्र में नुक्कलम्मा उत्सव में झड़प से व्यक्ति की मौत,चार घायल

काकीनाडा : आंध्र प्रदेश में काकीनाडा के थोंडांगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत श्रुंगावृक्षम गांव में बुधवार तड़के नुक्कलम्मा उत्सव के दौरान दो गुटों के बीच हुए संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि चार अन्य लोग घायल हो गये। यह जानकारी पुलिस ने दी। घायलों को थोंडंगी पीएचसी में भर्ती किया गया और वहां से उन्हें तुनी क्षेत्रीय अस्पताल में स्थानांतरित किया गया, जहां पर एक घायल व्यक्ति नदीपल्ली रामू (22) को मृत घोषित कर दिया गया।
इस घटना से गांव में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया इसलिए आगे इस प्रकार की घटना न हो उसके लिए वहां पुलिस पिकेट तैनात किया गया। गांव में तनाव के माहौल में कमी लाने के लिए, जिला पुलिस अधीक्षक एम रवींद्रनाथ बाबू ने खुद श्रुंगावृक्षम गांव का दौरा किया और पीड़ित परिवार के सदस्यों को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
पुलिस अधीक्षक ने मीडियाकर्मियों से कहा कि गांव में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और मृतक के पिता नागेश्वर राव की शिकायत के आधार पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निरोधक) अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच एससी एसटी प्रकोष्ठ के डीएसपी बी अप्पाराव को सौंपी गई है और अतिरिक्त एसपी श्रीनिवास इसके पर्यवेक्षण अधिकारी होंगे।
इससे पहले पुलिस अधीक्षक ने तुनी क्षेत्रीय अस्पताल का दौरा किया और घायल लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली जिनका इलाज चल रहा है। ` इस दौरान पुलिस अधीक्षक के साथ अतिरिक्त एसपी श्रीनिवास, स्पेशल ब्रांच के डीएसपी एम अंबिका प्रसाद, एससी एसटी प्रकोष्ठ के डीएसपी अप्पाराव, पेड्डापुरम प्रभारी डीएसपी मुरलीमोहन, अपराध शाखा के डीएसपी एस रामबाबू भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *