गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दिल्ली में एक लाख बुजुर्गों को मिली पांच महीने की रुकी पेंशन

नई दिल्ली : आतिशी ने कहा है कि केंद्र सरकार से लड़कर दिल्ली के एक लाख बुजुर्गों को पांच महीने से रुकी उनकी पेंशन दिलवाई।
सुश्री आतिशी ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा कल 90 हज़ार बुजुर्गों के खाते में उनके पांच महीने की पेंशन भेजी गई और बची 10 हज़ार पेंशन आज जारी होंगी। उन्होंने कहा कि चाहे दिल्ली के बुजुर्गों के बेटे अरविंद केजरीवाल जेल में हो लेकिन वह बुजुर्गों के हक़ में लड़ना बंद नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार दिल्लीवालों के काम नहीं रुकने देगी, जिस तरह भाजपा शासित केंद्र सरकार से लड़कर बुजुर्गों को ये पेंशन दिलवाई है, उसी तरह लड़कर दिल्लीवालों के रुके हुए काम करवायेंगे।
वित्त मंत्री ने कहा कि दिल्ली के चार लाख बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन मिलती है। इनमें से एक लाख ऐसी पेंशन है, जिसका कुछ हिस्सा दिल्ली सरकार से और कुछ हिस्सा केंद्र सरकार से आता है। पिछले 5 महीनों से इन एक लाख बुजुर्गों को पेंशन नहीं मिल रही थी। उन्होंने कहा कि, इन एक लाख बुजुर्गों को पेंशन इसलिए नहीं मिल रही थी क्योंकि जिन पेंशन का हिस्सा केंद्र सरकार से आता है उसे केंद्र सरकार ने रोक रखा था।
उन्होंने कहा कि दिल्ली के बुजुर्गों के प्यार और आशीर्वाद का नतीजा है कि, जेल में रहने के बावजूद उनके बेटे अरविंद केजरीवाल ने भाजपा की केंद्र सरकार से लड़कर इन एक लाख बुजुर्गों की पेंशन दिलवाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *