सुकमा : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के भेजी थाना क्षेत्र के जंगल में आज पुलिस और नक्सलियों के बीच हुयी मुठभेड में एक नक्सली का मार गिराया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार सर्च अभियान के दौरान सुरक्षाबलों एवं नक्सलियों के बीच नागाराम-पांताभेजी के बीच जंगलों में मुठभेड़ हुयी। मुठभेड़ में डीआरजी एवं बस्तर फाईटर्स के जवानों के द्वारा एक नक्सली को मार गिराने में कामयाबी मिली तथा मौके से एक नग 12 बोर राइफल एवं एक नग पिस्टल एवं अन्य नक्सल सामग्री बरामद की गयी। मारे गये नक्सली के शव की शिनाख्तगी की जा रही है। सुरक्षाबलों के द्वारा आस-पास के इलाके की सर्चिंग की जा रही है।
