गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

देश में कोरोना से एक मरीज की मौत

नई दिल्ली : देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से एक मरीज की मौत होने से, मृतकों की संख्या 5,30,746 हो गयी है और मृत्युदर 1.19 फीसदी पर बनी हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि सुबह सात बजे तक 220.60 करोड़ से अधिक टीके दिये जा चुके हैं।
मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 1,785 हो गए हैं और इसी अवधि में संक्रमण से 81 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जिससे कोविड से निजात पाने वालों की अब तक कुल संख्या बढ़कर 4,41,51,108 हो गयी है। स्वस्थ होने वालों की दर 98.80 प्रतिशत तक पहुंच गयी है।
देश में पिछले 24 घंटे में आठ राज्यों और तीन केन्द्र शासित प्रदेश में कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं और शेष राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों में इनकी संख्या में कमी आयी है।
राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में तीन सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 11 हो गई है। राज्य में इस महामारी से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 19,80,875 हो गई है और मृतकों की संख्या 26,522 पर स्थिर है।
इस अवधि में केरल में छह सक्रिय मामले घटने से इनकी कुल संख्या घटकर 1,215 रह गयी है, जबकि इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 67,57,153 तक पहुंच गयी है और मृतकों का आंकड़ा 71,578 पर बरकरार है।
कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में नौ सक्रिय मामले बढ़ने से, इनकी कुल संख्या बढ़कर 114 हो गयी। इस महामारी से अब तक 40,32,654 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और अभी तक कुल 40,309 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
इसके अलावा, महाराष्ट्र में कोरोना के तीन सक्रिय मामले बढ़ने से सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 81 हो गयी है। इस दौरान 11 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 79,88,724 तक पहुंच गयी है और राज्य में मृतकों का आंकड़ा 1,48,421 पर स्थिर है।
उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में सात सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 22 हो गयी है। इस महामारी से अब तक 4,41,688 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और अभी तक 7,753 मरीजों की जान जा चुकी है।
तेलंगाना में कोरोना के चार सक्रिय मामले घटने से इनकी कुल संख्या घटकर 27 रह गयी। इस महामारी से ठीक होने वालों की कुल संख्या 837394 तक पहुंच गयी है और मृतकों की संख्या 4,111 पर स्थिर है।
इसके अलावा, केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख, तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में कोरोना के दो-दो मामले पाये गए हैं जबकि बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, हिमाचल, केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर कोरोना का क्रमशः एक-एक नया मामला सामने आया है।
राहत की बात यह है कि अरुणाचल प्रदेश, असम, दादर एवं नागर हवेली, दमन एवं दीव, झारखंड, लक्षद्वीप, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा में कोरोना का एक भी सक्रिय मामला नहीं रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *