गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पीपाड़ शहर में बारावफात पर आपत्तिजनक नारे लगाने पर एक व्यक्ति गिरफ्तार

जोधपुर : राजस्थान में जोधपुर जिले के पीपाड़ शहर में बारावफात पर निकाले जा रहे जुलूस में नारे लगाकर सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सूचना मिली कि जुलूस में नारे लगाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है इस पर इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रोशन अली सिंधी को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पूर्व पालिका अध्यक्ष महेंद्र सिंह कच्छावाह ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। आपत्तिजनक नारे लगाकर माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *