गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एक व्यक्ति पुलिस के नाम रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर : राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सीकर में एक व्यक्ति को पुलिस के नाम से एक लाख रुपये की रिश्वत लेते आज रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की सीकर इकाई को परिवादी ने शिकायत की कि जयपुर जिले में चौमूं थाने द्वारा पकड़ी गई अवैध शराब के मुकदमे की एफआईआर में उसका नाम नहीं आने देने की एवज में अपने परिचित रणबीर के कहने पर दलाल महिपाल जाखड़ द्वारा दो लाख रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है।
इस पर एसीबी टीम ने सत्यापन कराने के बाद परिवादी से एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए दलाल महिपाल जाखड़ निवासी सीकर जिले में उद्योग नगर थाना क्षेत्र की दासा की ढाणी को गिरफ्तार कर लिया। परिवादी से शिकायत के सत्यापन के दौरान ही महिपाल जाखड़ ने एक लाख रुपए अपने परिचित व्यक्ति सरपंच उर्फ रामलाल के माध्यम से ले लिए थे।

प्रकरण में अन्य संदिग्ध दलाल, पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की संलिप्तता के बारे में आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एमएन के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है । एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *