सूरत : गुजरात में सूरत शहर के सरथाणा क्षेत्र में नशीले पदार्थ मेफेड्रोन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि सूचना के आधार पर सरथाणा श्यामधाम मंदिर के निकट जलाराम चौक के पास केतन उर्फ जापान धी. घेलानी (22) की तलाशी ली गयी। इस दौरान उसके पास से 50 ग्राम मेफेड्रोन नशीला पदार्थ और एक मोबाइल फोन जब्त कर उसे पकड़ लिया गया। जब्त मादक पदार्थ की कीमत पांच लाख रुपये और मोबाइल फोन की कीमत दस हजार रुपये आंकी गयी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके इस सिलसिले में अन्य लोगों को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
नशीले पदार्थ के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
