गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मोटरसाइकिल के ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

अलवर : राजस्थान के अलवर शहर में आज सदर थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल के ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि अन्य एक व्यक्ति घायल हो गया। सदर थाना पुलिस हैड कांस्टेबल सत्येंद्र चौधरी ने बताया कि ढाँकपुरी गांव निवासी राहुल चौधरी अपने चचेरे भाई अजय के साथ अलवर से मोटरसाइकिल की सर्विस कराकर अपने गांव ढाकपुरी जा रहा था कि रास्ते में क्षेत्र के दादर के पास उनकी मोटरसाइकिल को सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे में राहुल की मौके पर ही मौत हो गई और अजय गंभीर रुप से घायल हो गया जिसे जयपुर भेज दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *