काकीनाडा : आन्ध्र प्रदेश के समालकोट शहर में नीलम चेरुवु के पास पुनर्निर्माण के दौरान बुधवार को एक चर्च की दीवार गिरने से, एक कर्मचारी की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शहर के एक चर्च का पुनर्निमाण किया जा रहा था। उसी दौरान, उसकी दीवार ढह गयी, जिसमें एक कर्मचारी की दबकर मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को काकीनाडा के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां एक अन्य कर्मचारी सैमुअल की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतक पिट्टा अर्जुन (32) है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पेद्दापुरम के एक अस्पताल में भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है। आन्ध्र प्रदेश आवास निगम के निदेशक दावुलुरी दोराबाबू ने अस्पताल का दौरा किया और घायलों के स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में पूछताछ की।
