गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मकान में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला में नादौन उपमंडल के चलैली गांव में गुरुवार तड़के एक मकान में आग लगने से एक व्यक्ति की झुलसकर मौत हो गई। नादौन पुलिस ने हादसे की पुष्टि की और बताया कि मृतक की पहचान अशोक कुमार (57) के रूप में की गयी है। पुलिस के अनुसार तड़के चार बजे एक कच्चे मकान में आग लग गई और अंदर सो रहे अशोक की झुलसकर मौत हो गई। इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *