गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दिल्ली के गांधीनगर में लगी भीषण आग में एक व्यक्ति मौत

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में एशिया की सबसे बड़ी कपड़ा मार्केट गांधी नगर इलाके में बुधवार शाम को लगी भीषण आग में दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) को एक युवक का जला हुआ शव मिला। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान शहनवाज (19) के रूप में हुई है। राजधानी के गांधी नगर कपड़ा मार्केट में कल शाम एक दुकान में भीषण आग लग गयी थी, जिसमें एक व्यक्ति दुकान के अंदर ही आग की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि उन्हें नेहरू गली में दुकान के एक कर्मचारी ने बताया कि कल शाम दुकान बंद करने के बाद वह चार अन्य लोगों के साथ चला गया। पांच मिनट बाद जब वे लौटे तो देखा कि दुकान से धुआं निकल रहा है।
इसी दौरान एक कर्मचारी को अपने भाई शहनवाज के दुकान के अंदर फंसे होने का पता चला, जिसके बाद उसने मकान के मालिक को सूचना दी और जब तक वहां पर मौजूद लोग दुकान का शटर तोड़कर अंदर गए, तब तक शहनवाज बुरी तरह से झुलस चुका था और उसका शव भी नहीं मिला था। आज सुबह, डीएफएस को जला हुआ शव मिला। गांधी नगर इलाके में भीषण आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की कुल 35 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और 150 से ज्यादा दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *