गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जमीनी विवाद में एक व्यक्ति की हत्या

शिवपुरी : मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के घटबरा गांव में जमीनी विवाद के चलते एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। घटना को लेकर आज मृतक पक्ष के लोगों ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग को लेकर थाने के सामने प्रदर्शन किया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी महेंद्र लोधी, धर्मेंद्र यादव, जसवंत यादव सहित 10 आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने प्रकरण आज प्रकरण दर्ज कर लिया। प्रारंभिक जानकारी में बताया गया है कि मृतक रामनिवास का अपने पड़ोसी से विवाद चल रहा था। महेंद्र लोधी का भी उसके पड़ोसी से जमीन संबंधी विवाद चल रहा था। महेंद्र, रामनिवास से मिलकर उसके पड़ोसी को फंसाना चाहता था, जब रामनिवास ने मना किया तो कल रात उसने अपने लगभग 10 साथियों के साथ उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *