गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

खेत की मेड के विवाद में एक व्यक्ति की हत्या

मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के सबलगढ़ अनुभाग की ग्राम पंचायत केमाराकलां के टपरा राड़ी में आज दोपहर खेत की मेड़ को लेकर दो गुटों के बीच हुई मारपीट के दौरान एक व्यक्ति मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार केमाराकलां ग्राम के टपरा राड़ी में रामदयाल केवट और रामलखन केवट में खेत की मेड़ को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। जिस जमीन पर इनका विवाद था वो सरकारी जमीन बताई गई है ओर ये लोग उस पर खेती कर रहे थे।

आज दोनों परिवारों में सुलह कराने के लिए गांव के लोगों की पंचायत बुलाई गई थी। जिस खेत की मेड़ पर विवाद था पंचायत के लोग विवादित मेड से कुछ थोड़ा दूरी पर बैठे हुए थे। पंचायत अपना निर्णय सुनाती उससे पहले ही रामदयाल और उसके विरोधी भूरा केवट रामलखन केवट, टुंडा केवट खेत की तरफ नीचे आ गए और आपस में झगड़ा करने लगे।
तभी रामलखन, भूरा, टुंडा केवट ने रामदयाल की गर्दन दबा दी और उसके सिर पर कोई भारी वस्तु से प्रहार कर दिया, जिससे रामदयाल की मौके पर ही मौत हो गयी। हत्या की सूचना मिलते ही टेटरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। पुलिस रामदयाल के शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए सबलगढ़ अस्पताल लेकर आई जहां शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और वह उनकी तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *