गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रायबरेली में हुआ वन स्टॉप सेंटर का उद्घाटन

रायबरेली : उत्तर प्रदेश के रायबरेली में सामाजिक और घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं की सुरक्षा और सहायता के लिए जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने वन स्टॉप सेंटर का आज उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने के बाद प्रभारी मंत्री ने बताया कि इस केंद्र के बन जाने से पीड़ित महिलाओं को एक ही स्थान पर विधिक, आश्रय, भोजन, चिकित्सा, परामर्श तथा पुलिस सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उसी के मद्देनजर वन स्टॉप सेंटर का निर्माण किया जा रहा है।
प्रभारी मंत्री ने बताया कि बहुत सी महिलाओं को सामाजिक और घरेलू हिंसा का सामना करना पड़ता है। इन वन स्टॉप सेंट्रर पर उन्हें न केवल सुरक्षा प्राप्त होगी बल्कि कानूनी सहायता भी प्राप्त हो सकेगी। महिलाओं से जुड़े अपराधों को लेकर सरकार बहुत ही गंभीर है। प्रदेश सरकार चाहती है कि महिलाओं से संबंधित अपराधों में कमी आए और उन्हें त्वरित न्याय मिल सके।
इस अवसर पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव के अतिरिक्त वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *