अजमेर : राजस्थान के अजमेर में स्मार्ट सिटी योजना के तहत बनाए जा रहे एलीवेटेड रोड की एक भुजा पर रविवार से एक तरफा यातायात शुरू हो जाएगा। अजमेर कलेक्टर अंशदीप ने जानकारी देते हुए बताया कि लंबे समय से शहरवासियों को एलीवेटेड रोड की जरुरत महसूस हो रही थी और यह काम स्मार्ट सिटी योजना के तहत कराया गया है।
16 अक्टूबर से शहरवासियों को बड़ी सौगात मिलते हुए जिलाधीश कार्यालय के पास पुराने लोकसेवा आयोग भवन से कचहरी रोड होते हुए मार्टिंडल ब्रिज तक एकतरफा संचालन शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि एलीवेटेड रोड पर फिलहाल लाइटों की व्यवस्था नहीं होने से इस पर आवागमन की अनुमति सुबह छह से शाम छह बजे तक ही रहेगी।
अजमेर में एलीवेटेड रोड पर रविवार से शुरू होगा एक तरफा यातायात
