गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

व्यापारी से फिरौती मागंने वाला गिरफ्तार

सिरसा : हरियाणा में सिरसा जिला की सीआईए सिरसा टीम ने मंडी कालांवाली के एक व्यापारी से व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से 50 लाख रुपए की फिरौती मांगने की घटना का खुलासा करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान जगमीत सिंह उर्फ जग्गा उर्फ गुरमीत पुत्र बिंदा सिंह निवासी मल्लेकां जिला सिरसा के रुप में हुई है । पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया की गत दो सितंबर को कालांवाली निवासी एक व्यापारी के पास व्हाट्सएप कॉल आई थी औऱ उससे 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी और न देने की सुरत मे जान से मारने की धमकी दी गई थी।

उन्होंने बताया की इस घटना को सुलझाने के लिए सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मबीर सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया था। सीआईए सिरसा की टीम ने इस सम्बध मे महत्वपुर्ण सुराग जुटाते हुए घटना के आरोपी को जगमीत सिंह उर्फ जग्गा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी जगमीत सिंह उर्फ जग्गा अपराधिक प्रवृति का व्यक्ति है और उसके खिलाफ सिरसा के अलावा राजस्थान,पंजाब तथा मध्यप्रदेश में भी करीब छह अपराधिक मामलें दर्ज है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आऱोपी जगमीत उर्फ जग्गा के घर पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम भी रेड कर उससे कई बार पूछताछ कर चूकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *