गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दीवार ढहने से एक मजदूर की मौत, एक घायल

अजमेर : राजस्थान में अजमेर के निकटवर्ती तीर्थराज पुष्कर में मंगलवार को नीवं की खुदाई के दौरान दीवार ढ़हने पर मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत हो गई और एक अन्य मजदूर घायल हो गया है। भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु कांबले शरण गोपीनाथ ने मीडिया को बताया कि पुष्कर के मेड़ता रोड पर महात्मा ज्योतिबा फूले सर्किल पर नीवं की खुदाई के दौरान सुबह दीवार गिरने से दो मजदूर चपेट में आकर दब गये।

सूचना पर उन्हें निकाला गया। इनमें सरवाड़ निवासी कैलाश कीर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा देवाराम बावरी, निवासी मिड़किया,तहसील पीलवा, नागौर गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए भिजवाया गया। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत पर ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *