गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ऑनलाइन जालसाजी करने वाले गिरफ्तार

श्रीनगर : केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर पुलिस ने डोडा जिले से किश्तवाड़ जिले के एक शिकायतकर्ता से धोखाधड़ी करने के मामले उत्तर प्रदेश के दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि किश्तवाड़ जिले के द्रबशल्ला के शिकायतकर्ता संजय कुमार को उसके साथ धोखाधड़ी होने के बारे में उस समय पता चला जब इंडेक्स सुक्रोज लिमिटेड में काम करने वाले अजय नागेश जोशी का उसके पास फोन आया। जो पंजाब के होशी पुरा और विभिन्न स्थानों पर डीलरों को चीनी की आपूर्ति करता है। शिकायतकर्ता के अनुसार, बातचीत के दौरान, जालसाज ने उसे विश्वास में ले लिया कि वह उसके लिए चीनी की आपूर्ति करेगा और इस मांग पर शिकायतकर्ता द्वारा ठाठरी में उसकी दुकान के लिए 10 टन चीनी दी गई थी।
शिकायतकर्ता ने बताया कि जालसाजों ने अपने खाते में उनसे करीब 3,25000 रुपये जमा कराए। जिसके बाद, उन्हें कुछ गडबड़ी का एहसास होने पर जालसाजों से अपने खाते में पांच हजार रुपये भेजने के लिए बोला, लेकिन जालसाजों ने मना कर दिया। उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू की और उसमें पाया कि जालसाजों ने ऑनलाइन के माध्यम से शिकायतकर्ता के साथ धोखाधड़ी हुई है। जांच पूरी करने के बाद मामले का आरोप पत्र पेश किया।
पुलिस ने बताया बताया कि उन्होंने दो ऑनलाइन जालसाजों उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिला के गांव चंदोखा निवासी आदेश सिंह और फर्रुखाबाद जिले के ही सलेमपुर भरखा के विशाल प्रताप सिंह को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है, जो डोडा जिले के ठाठरी थाने में एक मामले में वांछित थे।

पुलिस ने बताया कि जालसाजों के खिलाफ न्यायालय द्वारा जारी किए गए गैर जमानती वारंट पर एक पुलिस टीम लगाई गई और दोनों जालसाजों को पुलिस टीम ने उप्र पुलिस की मदद से फर्रुखाबाद से गिरफ्तार कर लिया और उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जिला जेल भद्रवाह में भेज दिया गया। विशेष रूप से, धोखेबाज दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश में उनके खिलाफ दर्ज कई फ़िशिंग मामलों में शामिल हैं और कुख्यात अंतर-राज्यीय जालसाज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *