गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सरेआम युवक को मारी गोली

घटना सीसीटीवी में कैद

फतेहाबाद : हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना के किला मोहल्ला में मंगलवार रात मोटरसाईल पर सवार बदमाशों ने सरेआम बाजार में एक युवक को गोली मार दी और फरार हो गये। पुलिस ने बताया कि घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, लेकिन इसमें गोली चलाने वाला दिखाई नहीं दे रहा। गोली लगने से घायल युवक सागर को हिसार जिले के अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सागर के भाई विनोद ने बताया कि वह अपने भाई और मोहल्ले के ही एक अन्य युवक रजत के साथ वाल्मीकि चौक नया बाजार मोड़ पर सब्जी खरीद रहे थे।

इसी दौरान मोटरसाईल पर सवार तीन युवकों में दमकोरा रोड निवासी सुनील उर्फ डब्लू और कनहडी निवासी शुभम उर्फ लफ्टी उसके भाई पर गोली चला दी। एक गोली सागर की पीठ पर लगी और वह वहीं पर गिर गया। उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत के चलते उसे अग्रोहा रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार उसने मामला दर्ज कर लिया है तथा हमलावरों की तलाशा शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *