गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कुलगाम में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान जारी

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का सोमवार रात से शुरू अभियान दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी है।
आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने कुलगाम के रेडवानी पाईन गांव में अभियान शुरू किया था1 सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम संदिग्ध स्थान की ओर पहुंची, तभी वहां छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर अंधाधुंध गोलीबारी की। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलायी। मुठभेड़ के दौरान गोलीबारी के कुछ देर बाद कोई हलचल नहीं हुई। आज सुबह फिर से अभियान शुरू किया गया जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी।
उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है हालांकि अभी आतंकवादियों के खिलाफ अभियान जारी है। कुलगाम में मुठभेड़ की यह घटना ऐसे समय हुई जब कश्मीर में आम चुनाव होने जा रहे हैं। श्रीनगर संसदीय सीट पर 13 मई को मतदान होगा, जबकि बारामूला और अनंतनाग-राजौरी सीट के लिए क्रमशः 20 और 25 मई को चुनाव होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *