गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अफीम, डोडा चूरा एवं नकदी बरामद

चित्तौडत्रगढ़ : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में नारकोटिक्स विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बांगेड़ा घाटा ग्राम के एक मकान से एक क्विंटल अफीम सहित भारी मात्रा में डोडा चूरा एवं लाखों की नकदी जप्त की है। गुरुवार रात्रि की इस घटना के समय घर में मौजूद महिला को साथ ले जाने पर ग्रामीण एकत्र हो गये जिसके बाद वहां भारी पुलिस बल लगाना पड़ा। मुख्य आरोपी फरार हो गया है।
नारकोटिक्स विभाग के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलने पर कोटा एवं चित्तौड़गढ़ निवारक दल की एक टीम गठित कर निम्बाहेड़ा उपखंड के ग्राम बांगेड़ा घाटा स्थित देवीलाल धाकड़ के मकान पर छापा मारा जहां से प्लास्टिक थैलियों में भरी कुल एक क्विंटल अवैध अफीम एवं बाड़े में खड़ी पिक अप से 12 क्विंटल 70 किलो डोडा चूरा के साथ ढाई लाख रूपये की नकदी जप्त कर मौके पर मौजूद देवीलाल की पत्नी को हिरासत में लेकर टीम जाने लगी तो ग्रामीण एकत्र हो गये और हंगामा कर दिया। हालात देखते हुए मौके पर कनेरा सहित आसपास के थानों से पुलिस बल बुला लिया गया, बाद में नारकोटिक्स विभाग की टीम ने महिला को फिलहाल छोड़ दिया एवं मुख्य आरोपी देवीलाल धाकड़ के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है।
गौरतलब है कि करीब सात सौ लोगों की आबादी वाले इस गांव में लगभग सभी के पास अफीम काश्त के पट्टे है और खुद आरोपी के परिजनों के नाम पर भी अफीम पट्टे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *