गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सागर के जैसीनगर में अफीम के पौधे जप्त

सागर : मध्यप्रदेश के सागर जिले के जैसीनगर थाना क्षेत्र के मनक्याई गांव में आज एक किसान के खेत से पुलिस ने अफीम के 53 किलो 700 ग्राम पौधे जप्त किए। पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम मनक्याई के चरण लाल काछी के खेत में जिसमें गेहूं प्याज लगा हुआ है। आजू-बाजू के दोनों खेतों में कुल 740 अफीम के हरे पौधे लगे हुए थे, जिनको तस्दीक होने पर मजदूरों द्वारा निकलवा कर तौल व गिनती करवाई गई, जिसमें 740 पौधों का कुल वजन 53 किलो 700 ग्राम कीमती लगभग रूपये एक लाख दस हजार जप्त किया जाकर थाना जैसीनगर में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *