गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अफीम डोडा पोस्त चूरा बरामद, दो वाहन जब्त

जयपुर : राजस्थान में ब्यावर जिले के रायपुर थाना इलाके में अपराध शाखा ने पुलिस के सहयोग से एक वाहन से लगभग 800 किलो ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद किया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 80 लाख रुपए है।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (अपराध) दिनेश एमएन ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी एक इशूजू गाड़ी से मध्यप्रदेश से तस्करी कर अवैध डोडा चुरा लाया जा रहा है। सूचना पुलिस टीम ने कल देर रात डेढ़ बजे सन्दिग्ध इशूजू गाड़ी का पीछा किया। पुलिस को अपने पीछे आता देख तस्कर ने गाड़ी की गति बढ़ा दी। करीब 10-12 किलोमीटर पीछा करने के बाद तेज गति से जा रही तस्कर की गाड़ी गांव बेलपना के पास सामने से आ रही एक कार से टकरा कर पलट गई।
कार और इसुजु गाड़ी में सवार दोनों ही व्यक्ति अंधेरा , पहाड़ी और जंगल का फायदा लेकर फरार हो गये। कार की तलाशी में पुलिस को कुछ नहीं मिला इसुजु गाड़ी की तलाशी में 39 कट्टो से 798 किलो डोडा पोस्त चूरा बरामद किया गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दोनों वाहनों समेत अवैध अफीम का डोडा चूरा जप्त कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *