गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आठ करोड़ की अफीम बरामद, पांच गिरफ्तार

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर एसओजी टीम और थाना सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस ने पांच अन्तर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आठ किलोग्राम फाइन क्वालिटी की अफीम बरामद की है। बरामद अफीम की कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार मे करीब आठ करोड़ रूपये आंकी गयी है।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि मुखबिर की सूचना पर एसओजी टीम एवं थाना सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही मे पांच अन्तर्राज्यीय अफीम तस्करो पवन कुमार, कुलदीप सिंह ,इकबाल,मनिंदर सिंह और संदीप सिंह को बीती देर रात थाना सेहरामऊ क्षेत्र गिरफ्तार किया है।

इनके कब्जे से कुल आठ किलो फाईन क्वालिटी की अफीम ,छह मोबाइल फोन ,आधार कार्ड, तीन पैन कार्ड , ड्राइविंग लाइसेंस और 167370 रूपये नगद बरामद किए है । उन्होने बताया कि बरामद अफीम की कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार मे करीब आठ करोड रूपये है। पुलिस पकड़े गए पांचों तस्करो के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *