गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

विपक्षी दल मोदी को हटाने कांग्रेस के साथ आए

धार : देवेन्द्र फडणवीस ने विपक्षी दलों पर हमला करते हुए आज कहा कि सभी विपक्षी दल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डरे हुए हैं और वह प्रधानमंत्री मोदी को हटाने के लिए कांग्रेस के साथ आए हैं। फडणवीस ने धार में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सारे विपक्षी यह जानते है कि अगर मोदी 5 साल और आ गए तो इनकी पार्टियों का अस्तित्व ख़त्म हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि इंडी अलायंस के सारे दल अपनी दुकान और परिवार को बचाने के लिए एक साथ हैं। लेकिन देश की जनता मोदी के साथ हैं। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि देश और प्रदेश में अगर भाजपा की सरकार मिलकर काम करेगी तो प्रदेश विकास की और तेजी से अग्रसर होगा। भाजपा को विजयी बनाकर विकास का मार्ग प्रशस्त करें। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकारें थी तब हर तरफ सिर्फ घोटाले होते थे, कांग्रेस नेताओं ने देश को लूटा हैं। कांग्रेस ने गरीबी हटाओं का नारा दिया लेकिन गरीबी जनता की नहीं सिर्फ कांग्रेस नेताओं की गरीबी हटी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने खुद कहा था कि वे एक रुपया भेजते हैं और नागरिको तक 15 पैसे ही पहुचंते हैं जबकि मोदी ने देश को एक पारदर्शी व्यवस्था दी। आज प्रधानमंत्री मोदी अगर सिंगल क्लिक में किसानों को 6 हजार रूपये सम्मान निधि भेजते हैं तो किसानों के खातों में सीधे 6 हजार रुपये पहुंचते हैं। मोदी ने दलालों की प्रथा को पूरी तरह खत्म कर दिया है, क्योकि उन्होंने साफ कहा था ना खाऊंगा ना खाने दूंगा।
उन्होंने कहा कि आज भारत चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान उतार रहा हैं। यह भारत की बड़ी उपलब्धि हैं। यह नया भारत है जो मोदी के नेतृत्व में अपनी ताक़त दिखा रहा हैं। आज पूरी दुनिया भारत का लोहा मान रहीं है। उन्होंने कहा कि जब जी-20 में प्रधानमंत्री मोदी के पीछे सारे देशों के राष्ट्राध्यक्ष चल रहें थे तो हर भारतवासी ने गौरव की अनुभूति की। आज प्रधानमंत्री मोदी को पूरे विश्व को सम्मान मिल रहा है। वह सम्मान मोदी का नहीं हर भारतवासी का सम्मान है।
फडणवीस ने कहा कि मध्यप्रदेश ने हमेशा राष्ट्रीय विचारों का साथ दिया, यहां हमेशा भारत माता की जय के नारे लगे है। प्रदेश की जनता भी मोदी के साथ चली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हर व्यक्ति और वर्ग की चिंता की है। उनके द्वारा शुरू की गयी लाड़ली बहना योजना देश की अनूठी योजना है, इस योजना से मातृ शक्ति आत्मनिर्भर हुई है। उन्होंने सभा में उपस्थित जनता से भारत माता की जय के नारे लगवाते हुए भाजपा के लिए आशीर्वाद माँगा। सभा के पूर्व नगर में हुए रोड शो में फडणवीस के साथ प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, वरिष्ठ नेता विक्रम वर्मा और विधायक नीना वर्मा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *