गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अर्दली की बेटी ने खुद को मारी गोली

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के राम चंद्र मिशन क्षेत्र में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के अर्दली की बेटी ने घर मे कमरे को बंद कर लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार कर ली है। सूचना पर डायल 112 की टीम ने कमरे का दरवाजा तोड़कर रक्तरंजित युवती को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहाँ हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी सिटी वी एस वीर कुमार ने बताया कि बांडी गॉव निवासी धर्मेंद्र शाहजहांपुर अपर जिलाधिकारी के अर्दली है। उनकी बेटी अर्चना शहर के एक डिग्री कॉलेज में बीए की छात्रा है। आज दोपहर अचानक छात्रा ने घर में कमरे का दरवाजा बंद कर खुद को लाइसेंसी बंदूक से गोली मार ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्रा को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने लखनऊ के हायर सेंटर रेफर कर दिया है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *