चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने स्कूली शिक्षा में क्रांतिकारी बदलाव लाने के ‘मिशन-100 प्रतिशत’ की कामयाबी हेतु एक अहम फैसला लेते हुये फील्ड में कार्यरत विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, समाजिक विषयों के 749 ब्लॉक और जिलाें में तैनात मैंटरों को तुरंत जरूरत के अनुसार स्कूलों में तैनात करने के आदेश जारी किये हैं। राज्य के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इस बारे में बताया कि वर्तमान में इन विषयों के 680 अध्यापक बतौर ब्लॉक मैंटर और 69 अध्यापक बतौर जिला मैंटर स्कूलों में पढ़ाने की जगह फील्ड ड्यूटी कर रहे थे। लेकिन अब इन्हें उन स्कूलों में तैनात किया जाएगा जहां इन विषयों में इनकी जरूरत है। इस फैसले के पीछे उदेश्य शिक्षा की गुणवत्ता सुधारना है।
उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ जिलों से यह रिपोर्ट मिलीं थीं कि ये तैनाती करते समय विभागीय नियमों का पालना नहीं किया गया है। बअ माध्यमिक स्कूलों में कोई भी मैंटर तैनात नहीं किया जाएगा लेकिन जहां केवल एक ही शिक्षक तैनात वहां एक मैंटर की तैनाती की जा सकती है। इन मैंटर तैनाती में सबसे पहले दूरवर्ती और पिछड़े क्षेत्र के स्कूलों को कवर किया जाएगा। इसके बाद इनकी आवश्यकतानुसार तैनाती की जाएगी।
श्री बैंस ने स्पष्ट किया कि अब आधी छुट्टी से पहले किसी भी स्कूल का अध्यापक या प्रमुख किसी बैठक अथवा दफ़्तरी काम के सिलसिले में नहीं जायेगा और यदि जाना अनिवार्य होगा तो इसके लिये जिला शिक्षा अधिकारी से पूर्वानुमति लेना अनिवार्य है। उन्होंने कहा शिक्षा के मामले में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा मुहैया कराने के लिये प्रतिबद्ध है।
पंजाब में मैंटरों की स्कूलों में तैनात करने के आदेश
