लायंस क्लब एवं ग्राम्य नागरिकों के सहयोग से 50 यूनिट रक्त एकत्रित
संस्था ने मीडियाकर्मियों को किया सम्मानित
युथ सोशलग्राम फाउंडेशन का सराहनीय प्रयास
कपिल शर्मा | गौरवशाली भारत
सोनीपत। प्रेस स्वतंत्रता दिवस बुधवार 3 मई को शहर की इकाई युथ सोशलग्राम फाउंडेशन के सौजन्य से रक्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता में राष्ट्रीय अध्यक्ष कोमल शर्मा एवं निदेशक अमित भारद्वाज और मुख्य अतिथि स्वरूप जिला पार्षद जय सिंह मलिक और विशिष्ट अतिथि स्वरूप अधिवक्ता वीरेंद्र दुहन, सौरभ सचदेवा एवं अन्य विशिष्ट स्वजन शामिल हुए।

प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित समारोह में मीडियाकर्मियों को भी सम्मानित किया गया। जिसमें पत्रकार परमजीत नरवाल, आनंद कुमार जाटान, संजीव दिक्षित, भंवर सिंह, अरुण कुमार, अनिल खत्री, बिजेन्दर लठवाल एवं स्वजनों को सम्मानित किया गया।

रक्तदान शिविर में लायंस क्लब सोनीपत की टीम का सहयोग रहा। ग्राम वासियों के सहयोग से 50 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। समारोह में सपना बाल कुंज अनाथ आश्रम के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मंच संचालन का कार्य सदस्य गोविंद ने किया। इस अवसर पर फाउंडेशन की ज़िला अध्यक्ष बिंदु शर्मा, ज़िला प्रभारी प्रिंस शर्मा, सचिव अर्शदीप सिंह, दीपक, ख़ुशी, उज्जवल, वंश, शिवानी, पिंकू, पंकज, अक्षय, जोगिंदर मौजूद रहे।
