चंडीगढ़ : पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री बलजीत कौर ने सोमवार को कहा कि सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कुपोषण एवं अनीमिया के खात्मे संबंधी यहां के किसान भवन में एक वर्कशाप का आयोजन किया गया।
डॉ कौर ने बताया कि पंजाब सरकार राज्य में कुपोषण और अनीमिया के खात्मे के लिए पूरी ईमानदारी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कुपोषण प्रत्येक आयु वर्ग के लोगों को प्रभावित करता है। सरकार द्वारा कुपोषण को खत्म करने के लिए प्रयास किए जा रहे है। विभाग द्वारा पोषण की महत्वा के बारे में राज्य के लोगों जागरूक किया जा रहा है ताकि राज्य से कुपोषण को खत्म किया जा सके। लोगों को पौष्टिक भोजन की खपत को उत्साहित करने, महिलाओं और बच्चों के बीच कुपोषण को कम करने, स्तनपान करवाने और पोषण संबंधी सेवाएं और सपलीमैंट प्रदान करने संबंधी जागरूक किया जा रहा है।
मंत्री ने गैर-सरकारी संस्थानों, स्वास्थ्य विभाग और लोगों से कुपोषण को खत्म करने के लिए मिलकर काम करने को कहा ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ भविष्य का निर्माण किया जा सके। उन्होने विभाग को और अधिक मेहनत से काम करने को कहा ताकि पंजाब में कुपोषण और अनीमिया को रोका जा सके। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पीजीआई चंडीगढ़ और मैडीकल एजुकेशन एंड रिसर्च, पटियाला के डाक्टरों ने विचार-विमर्श किया।
कुपोषण व अनीमिया के खात्मे संबंधी वर्कशाप का आयोजन
